Mobile Number Se Aadhar Card Kaise Nikale: अगर आपको मोबाइल नंबर से आधार कार्ड निकालना चाहते है तो यह जानकारी आपके लिए हैं. इस जानकारी में मोबाइल नंबर से आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताएँगे.
हम सभी जानते है आज के डिजिटल युग में Aadhar Card सबसे जरूरी identity document बन चुका है. Banking, SIM card, government schemes और कई ऑनलाइन सेवाओं में Aadhar का इस्तेमाल होता है.
कई बार ऐसा होता है कि हमारा Aadhar Card खो जाता है या हमें उसका नंबर या कॉपी नहीं मिल पता. ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो आप बहुत आसानी से ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
मोबाइल नंबर से आधार कार्ड निकालना क्या संभव है?
हां, अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड के साथ लिंक है, तो आप ऑनलाइन प्रोसेस के जरिये अपना आधार कार्ड निकाल सकते हैं या फिर इ आधार कार्ड डाउनलोड (e-Aadhar download) भी कर सकते हैं.
इस प्रोसेस में आपके मोबाइल नंबर पर OTP आता है जिससे वेरिफिकेशन होता है. OTP verify होने के बाद आप अपना आधार नंबर देख सकते है और Aadhar Card download कर सकते हैं.
मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे निकाले
अगर आपका आधार नंबर या कार्ड नहीं मिल रहा है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे:
स्टेप-1: इसके लिए आप सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर ऊपर My Aadhaar का ऑप्शन मिलेगा, उस पर जाएं।
स्टेप-2: यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से आपको आधार सर्विसेज के अंदर Retrieve Lost or Forgotten EID/UID (Retrieve EID / Aadhaar number) पर क्लिक करना है।
स्टेप-3: एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको Aadhaar Number और Enrolment ID Number का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां आधार नंबर वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना है।
स्टेप-4: अब आपको अपनी कुछ डिटेल्स भरनी है। जैसे – नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस, कैप्चा आदि। इसके बाद Send OTP पर क्लिक करना हैं। ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
स्टेप-5: अब UIDAI की तरफ से आपको अपने मोबाइल पर एक SMS प्राप्त होगा, जिसमें आपका आधार नंबर भी होगा। जिसकी मदद से आसानी से आधार कार्ड निकाल सकते हैं।
आखरी शब्द
अगर आपका Aadhar Card खो गया है तो चिंता करने की ज़रुरत नहीं है, बस आपका Mobile नंबर Aadhar से लिंक हो, तो आप आसानी से मोबाइल नंबर से आधार निकाल सकते हैं.